पाकिस्तान ने भारत पर लगाया क्लस्टर बम गिराने का आरोप। जाने क्या है क्लस्टर बम? हाल ही में पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाया है कि भारत ने उन पर क्लस्टर बम से हमला किया है जबकि इस प्रकार के बमो पर प्रतिबंध है। दरअसल भारत ने इस प्रकार का कोई कार्य नहीं किया है यह पड़ोसी देश का झूठ है। आइए अब जान लेते हैं कि क्लस्टर बम होता क्या है? क्लस्टर बम चंद्रयान-२ : अंतरिक्ष में इसरो की बड़ी उपलब्धि दरसल क्लस्टर बम एक कई बमों का संग्रह है अर्थात एक साथ कई बमों को एक गुच्छे के रूप में सेट करके एक क्लस्टर बम बनता है। इन्हें प्राय: लड़ाकू विमानों से गिराया जाता है। कलस्टर बम की संरचना इस प्रकार की होती है कि एक निश्चित दूरी तय करने पर इसका बाहरी पृष्ठ खुल जाता है और अंदर रखे बम अचानक बाहर निकल कर गिरने लगते हैं। यह बम बहुत खतरनाक होते हैं। क्लस्टर बम से निकला एक बम कई मीटर तक तबाही मचा देता है। सामान्यतया ये गैर परमाणु शस्त्र होते हैं। क्लस्टर बमवर्षा क्लस्टर बमों को विनाशकारी इसलिए भी माना जाता है क्योंकि जब एक साथ कई बम गिरते हैं तो उनमें से कुछ बम बिना फटे रह जाते हैं जो ...