Skip to main content

30 अप्रैल 2020 - हिंदी करेंट अफेयर्स




अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस कब मनाया जाता है-
29 अप्रैल
अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस 29 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन आधुनिक बैले के जनक जीन जॉर्ज नोवेर्रे के जन्म दिवस पर मनाया जाता है।

हाल ही में किस पद्मश्री पुरस्कार विजेता अभिनेता का निधन हुआ-
इरफान खान
29 अप्रैल 2020 को पद्मश्री विजेता अभिनेता इरफान खान का निधन हो गया। वह न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर से पीड़ित थे।

विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य व सुरक्षा दिवस मनाया जाता है-
28 अप्रैल
28 अप्रैल को विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य व सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। पहली बार सन् 2003 में अंतरराष्ट्रीय मजदूर संगठन ने इसे मनाया था।

हाल ही में भारत ने पुरुषों की विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2021 की मेजबानी के अधिकार खो दिए। अब इस चैंपियनशिप की मेजबानी कौन करेगा-
सर्बिया
भारत ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2021 (पुरुष) की मेजबानी के अधिकार को दिए है। अब इस चैंपियनशिप की मेजबानी सर्बिया करेगा।

हाल ही में आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा एक योजना चलाई गई है जिसमें छात्रों की फीस उनकी माता के खाते में जमा की जाएगी-
जगनन्ना विद्या दीवेना योजना
आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा जगनन्ना विद्या दीवेना योजना शुरू की गई है। इसके तहत आईटीआई इंजीनियरिंग और अन्य पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के छात्रों की शुल्क प्रतिपूर्ति उनकी माता के अकाउंट में की जाएगी।

हाल ही में किसे केंद्रीय सतर्कता आयोग में सतर्कता आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है-
सुरेश एन पटेल
सुरेश एंड पटेल को सतर्कता आयुक्त नियुक्त किया गया है। केंद्रीय सतर्कता आयोग में एक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त और दो सतर्कता आयुक्त के पद होते हैं। केंद्रीय सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी बनाए गए हैं और सतर्कता आयुक्त शरद कुमार और नवनियुक्त सुरेश पटेल है।

कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (सीडब्ल्यूएमए) को हाल ही में किस मंत्रालय के अधीन किया गया है-
जल शक्ति मंत्रालय
कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण को जल शक्ति मंत्रालय के अधीन किया गया है। यह पहले जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय के अधीन था।

हाल ही में सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) के अध्यक्ष कौन नियुक्त किए गए हैं-
राजीव कुमार
पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार को पीईएसबी का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।

हाल ही में किसे संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थाई प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है-
टी एस तिरुमूर्ति
विदेश मंत्रालय के सचिव टी एस तिरुमूर्ति को संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थाई प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। वह सैयद अकबरुद्दीन की जगह लेंगे।



Comments

Popular posts from this blog

फीफा अंडर-17 महिला विश्व-कप के लिए मेजबान शहरो की घोषणा

भारत के खेल मंत्री किरण रिजिजू ने अंडर-17 महिला विश्व कप के लिए मेजबान शहरो की घोषणा कर दी है। इसके लिए पाँच शहरो को नामित किया गया है जिनमे अहमदाबाद, गुवाहाटी, कोलकाता, नवी मुंबई और भुवनेश्वर शामिल है। ICYMI - These are the five cities that will host the #U17WWC in India later this year 🇮🇳 ✅ Ahmedabad ✅ Bhubaneswar ✅ Guwahati ✅ Kolkata ✅ Navi Mumbai #KickOffTheDream pic.twitter.com/eLJuKc1QDE — FIFA Women's World Cup (@FIFAWWC) February 19, 2020 इस विश्व कप का आधिकारिक स्लोगन ‘किक ऑफ द ड्रीम’ रखा गया है। इस विश्व-कप मे 16 टीमें हिस्सा लेगी जिनके बीच 32 मुक़ाबले खेले जाएंगे और इसका फ़ाइनल 21 नवम्बर 2020 को मुंबई मे खेला जाएगा।

इंग्लैंड ने भारत को 227 रन से हराया

   भारत-इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज़ के पहले मैच मे इंग्लैंड ने भारत को 227 रन से हराकर सीरीज़ मे 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। यह मुक़ाबला चेन्नई के चेपक मे खेला गया। इंग्लैंड के और से मिले 420 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम मात्र 192 रन ही बना पायी। इस हार के साथ ही भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मे चौथे स्थान पर खिसक गया वही इंग्लैंड इस जीत के साथ शीर्ष पर पहुँच गया। न्यूजीलैंड पहले ही टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनल मे पहुँच चुकी है। 

वैद्युत द्विध्रुव की अक्षीय स्तिथि में वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता

आज हम वैद्युत द्विध्रुव की अक्षीय स्तिथि में वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता ज्ञात करेंगे। वैद्युत द्विध्रुव की अक्षीय स्तिथि में वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता “ स्थिरवैद्युतिकी Electrostatics,, कुलाम का नियम Coulomb’s Law, ,   वैद्युत क्षेत्र Electric Field ,, वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता Intensity of an Electric Field ,, वैद्युत बल रेखाएँ Electric Lines ofForces ,, किसी बिंदु आवेश के कारण वैद्युतक्षेत्र की तीव्रता Intensity of Electric Field due to a Point-Charge ,, वैद्युत द्विध्रुव तथा वैद्युत द्विध्रुव आघूर्ण Electric Dipole and Electric Dipole Moment ,, वैद्युत द्विध्रुव की अक्षीय स्थिति मे वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता Intensity of Electric Field due to Electric Dipole in End-On Position “ “ स्थिर वैद्युतिकी Electrostatics ,, कुलाम का नियम Coulomb’s Law , ,   वैद्युत क्षेत्र Electric Field ,, वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता Intensity of an Electric Field ,, वैद्युत बल रेखाएँ Electric Lines ofForces ,, किसी बिंदु आवेश के कारण वैद्युतक्षेत्र की तीव्रता Intensity...