Skip to main content

चैलेंजर डीप पहुंचने वाली पहली महिला बनी कैथी सुलिवान || Kathy Sullivan became First Woman to touch Challenger Deep || Explained

 
Kathy Sullivan, Mariana Trench, Challenger Deep, Victor Vescovo


36 साल पहले अंतरिक्ष में स्पेसवॉक करने वाली दुनिया की पहली महिला कैथी सुलिवान अब दुनिया के सबसे गहरे तक तल मारियाना ट्रेंच के चैलेंजर डीप तक पहुंचने वाली दुनिया की पहली महिला बन गई है। इस यात्रा में उनके साथ उनके एक साथी विक्टर एल वोस्कोवो भी चैलेंजर डीप तक गए। उन्होंने जहाज में वापस लौटने पर आईएसएस (इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन) में अंतरिक्ष यात्रियों से बात भी की।



कौन है कैथी सुलिवान ?
कैथी सुलिवान का जन्म 3 अक्टूबर 1951 को न्यू जर्सी के पैटरसन में हुआ था। सुलिवान ने 1978 में नासा ज्वाइन किया और 1979 में अंतरिक्ष यात्री के तौर पर उनका प्रशिक्षण शुरू हुआ। वह तीन बार नासा की तरफ से अंतरिक्ष मिशन पर गई।
11 अक्टूबर 1984 को सुलिवान ने अंतरिक्ष में लगभग 13 लाख फुट की ऊंचाई पर स्पेसवॉक किया। ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली महिला बनी थी।
1988 में वह एक समुद्र विज्ञान अधिकारी के रूप में अमेरिकी नौसेना में चुनी गई जहां से वह 2006 में कप्तान के पद से सेवनिवृत्त हुई।
जून 2020 में 68 वर्षीय कैथी सबसे गहरे तल मारियाना ट्रेंच के चैलेंजर डीप (लगभग 35600 फीट नीचे) तक पहुंची और ऐसा करने वाली दुनिया की पहली महिला बनी और यहां तक पहुंचने वाली दुनिया की आठवीं व्यक्ति बनी।
अंतरिक्ष में स्पेसवॉक और समुद्र में गहरे तल तक पहुंचने वाली वह पहली व्यक्ति है।


क्या है चैलेंजर डीप ?
मारियाना ट्रेंच का चैलेंजर डीप मारियाना ट्रेंच के दक्षिण-पश्चिम में प्रशांत महासागर की सतह से लगभग 35600 फीट नीचे स्थित है।
चैलेंजर डीप की खोज 1872-1876 के बीच ब्रिटिश शिप HMS Challenger ने की थी जिसके नाम पर इसका नाम चैलेंजर डीप पड़ा।
GEBCO द्वारा 2011 में की गई रिसर्च के अनुसार चैलेंजर डीप समुद्री तल से लगभग 10920 मीटर (लगभग 7 मील) नीचे स्थित है। यदि माउंट एवरेस्ट से तुलना करें तो माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8848 मीटर है जबकि चैलेंजर डीप 10920 मीटर गहराई में है। वहीं माउंट एवरेस्ट पर हवा का प्रेशर 337 मिलीबार रहता है जबकि समुद्र तल में हवा का दबाव 1013 मिलीबार रहता है। अंतरिक्ष में हवा का दबाव 253 मिलीबार रहता है अर्थात् समुद्र की सतह से नीचे का वायुदाब लगभग 1000 गुना अधिक होता है।
सबसे पहले जनवरी 1960 में लेफ्टिनेंट डॉन वाल्श और स्विस वैज्ञानिक जैक्स पिकार्ड ने चैलेंजर डीप पहुंचने में सफलता प्राप्त की।

Comments

Popular posts from this blog

फीफा अंडर-17 महिला विश्व-कप के लिए मेजबान शहरो की घोषणा

भारत के खेल मंत्री किरण रिजिजू ने अंडर-17 महिला विश्व कप के लिए मेजबान शहरो की घोषणा कर दी है। इसके लिए पाँच शहरो को नामित किया गया है जिनमे अहमदाबाद, गुवाहाटी, कोलकाता, नवी मुंबई और भुवनेश्वर शामिल है। ICYMI - These are the five cities that will host the #U17WWC in India later this year 🇮🇳 ✅ Ahmedabad ✅ Bhubaneswar ✅ Guwahati ✅ Kolkata ✅ Navi Mumbai #KickOffTheDream pic.twitter.com/eLJuKc1QDE — FIFA Women's World Cup (@FIFAWWC) February 19, 2020 इस विश्व कप का आधिकारिक स्लोगन ‘किक ऑफ द ड्रीम’ रखा गया है। इस विश्व-कप मे 16 टीमें हिस्सा लेगी जिनके बीच 32 मुक़ाबले खेले जाएंगे और इसका फ़ाइनल 21 नवम्बर 2020 को मुंबई मे खेला जाएगा।

इंग्लैंड ने भारत को 227 रन से हराया

   भारत-इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज़ के पहले मैच मे इंग्लैंड ने भारत को 227 रन से हराकर सीरीज़ मे 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। यह मुक़ाबला चेन्नई के चेपक मे खेला गया। इंग्लैंड के और से मिले 420 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम मात्र 192 रन ही बना पायी। इस हार के साथ ही भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मे चौथे स्थान पर खिसक गया वही इंग्लैंड इस जीत के साथ शीर्ष पर पहुँच गया। न्यूजीलैंड पहले ही टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनल मे पहुँच चुकी है। 

वैद्युत द्विध्रुव की अक्षीय स्तिथि में वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता

आज हम वैद्युत द्विध्रुव की अक्षीय स्तिथि में वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता ज्ञात करेंगे। वैद्युत द्विध्रुव की अक्षीय स्तिथि में वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता “ स्थिरवैद्युतिकी Electrostatics,, कुलाम का नियम Coulomb’s Law, ,   वैद्युत क्षेत्र Electric Field ,, वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता Intensity of an Electric Field ,, वैद्युत बल रेखाएँ Electric Lines ofForces ,, किसी बिंदु आवेश के कारण वैद्युतक्षेत्र की तीव्रता Intensity of Electric Field due to a Point-Charge ,, वैद्युत द्विध्रुव तथा वैद्युत द्विध्रुव आघूर्ण Electric Dipole and Electric Dipole Moment ,, वैद्युत द्विध्रुव की अक्षीय स्थिति मे वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता Intensity of Electric Field due to Electric Dipole in End-On Position “ “ स्थिर वैद्युतिकी Electrostatics ,, कुलाम का नियम Coulomb’s Law , ,   वैद्युत क्षेत्र Electric Field ,, वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता Intensity of an Electric Field ,, वैद्युत बल रेखाएँ Electric Lines ofForces ,, किसी बिंदु आवेश के कारण वैद्युतक्षेत्र की तीव्रता Intensity...