Skip to main content

भारत-चीन शांति समझौता 1996 || India-China Peace MoU 1996 || Explained

 
Galwan valley standoff, galwan valley, india china faceoff
Galwan Valley

15 जून को चीन और भारत के सैनिको के बीच गलवान घाटी मे हुए टकराव मे भारत के 20 जवान शहीद हो गए और कई अन्य घायल हो गए। चीन के भी कई सैनिको के हताहत होने की खबर है मगर चीनी मीडिया और चीनी विदेश मंत्रालय ने इस बारे मे कोई बयान या आंकड़ा जारी नहीं किया है। विभिन्न न्यूज़ स्रोतो की माने तो चीन के 40 से अधिक सैनिक मारे गए है और कई अन्य घायल हुए है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार चीनी सेना ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के निकट छुपकर भारतीय सैनिको पर हमला किया। चीनी सैनिको ने भारतीय जवानो पर रोड, पत्थरो, डंडों जिन पर नुकीले तार लपेटे हुए थे आदि से हमला किया। 
इसके बाद विभिन्न राजनीतिक दलो मे घमासान शुरू हो गया कि भारतीय सैनिको को LAC पर बिना हथियारो के क्यो जाने दिया गया? आइये इसे विस्तार से समझते है। 
चीन और भारत के संबंध पहले से ही खराब रहे है। अक्सर भारत और चीन के मध्य सीमा को लेकर विवाद चलता रहता है। नियमित अंतराल पर भारत और चीन के सैनिको के मध्य टकराव कि स्थिति उत्पन्न होती रही है। भारत क्षेत्र मे हमेशा से ही शांति चाहता है जबकि चीन पहले से ही धोखेबाज रहा है फिर चाहे वह 1962 का भारत-चीन युद्ध हो या डोकलम मे भारत-चीन के बीच झड़प या फिर गलवान घाटी मे घटित यह घटना। 

नवम्बर 1996 मे जब एचडी देवेगौड़ा भारत के प्रधानमंत्री थे तब चीन के अब तक सबसे शक्तिशाली माने जाने वाले राष्ट्रपति जियांग जेमिन ने भारत से संबंधो को सुधारने के लिए भारत कि यात्रा की थी। इस यात्रा के दौरान हिमालय क्षेत्र मे शांति के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे जो इस प्रकार था-
हिमालय क्षेत्र मे झगड़े वाली सीमा पर शांति बनाने के लिए दोनों देशो के सैनिक किसी भी तरह की बंदूक, विस्फोटक आदि से LAC के 2 किमी परिधि मे गोलाबारी नहीं करेंगे। यदि किसी परिस्थिति मे दोनों देशो के सैनिक आमने-सामने आ जाए या टकराव की स्थिति उत्पन्न हो तो दोनों पक्षो को संयम रखना होगा और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों या राजनयिको के मध्य बातचीत से समस्या का हल निकाला जाएगा। यद्यपि यदि सैनिको को लगता है की उनके क्षेत्र पर दूसरा पक्ष अधिकार कर रहा है या अपने क्षेत्र मे खतरा महसूस होता है तो वे शीर्ष कमांडरों के आदेश अनुसार किसी भी प्रकार के हथियार का इस्तेमाल आत्मरक्षा के लिए कर सकते है। 
इस समझौते के बाद इस क्षेत्र मे भारत-चीन के सैनिको के मध्य कभी हथियारो का इस्तेमाल नहीं हुआ लेकिन मारपीट और धक्का-मुक्की की घटनाए सामने आती रही है। 
यद्यपि समय-समय पर भारत-चीन के मध्य सीमा विवाद पर बातचीत होती रही है मगर कोई निष्कर्ष नहीं निकला। 
हाल ही मे घटित डोकलम विवाद और अब गलवान घाटी मे हिंसा इस बात को प्रमाणित करते है की चीन क्षेत्र मे शांति नहीं चाहता। अभी आगे सरकारे क्या निर्णय लेती है इस पर ध्यान देना होगा।   

Comments

Popular posts from this blog

फीफा अंडर-17 महिला विश्व-कप के लिए मेजबान शहरो की घोषणा

भारत के खेल मंत्री किरण रिजिजू ने अंडर-17 महिला विश्व कप के लिए मेजबान शहरो की घोषणा कर दी है। इसके लिए पाँच शहरो को नामित किया गया है जिनमे अहमदाबाद, गुवाहाटी, कोलकाता, नवी मुंबई और भुवनेश्वर शामिल है। ICYMI - These are the five cities that will host the #U17WWC in India later this year 🇮🇳 ✅ Ahmedabad ✅ Bhubaneswar ✅ Guwahati ✅ Kolkata ✅ Navi Mumbai #KickOffTheDream pic.twitter.com/eLJuKc1QDE — FIFA Women's World Cup (@FIFAWWC) February 19, 2020 इस विश्व कप का आधिकारिक स्लोगन ‘किक ऑफ द ड्रीम’ रखा गया है। इस विश्व-कप मे 16 टीमें हिस्सा लेगी जिनके बीच 32 मुक़ाबले खेले जाएंगे और इसका फ़ाइनल 21 नवम्बर 2020 को मुंबई मे खेला जाएगा।

इंग्लैंड ने भारत को 227 रन से हराया

   भारत-इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज़ के पहले मैच मे इंग्लैंड ने भारत को 227 रन से हराकर सीरीज़ मे 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। यह मुक़ाबला चेन्नई के चेपक मे खेला गया। इंग्लैंड के और से मिले 420 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम मात्र 192 रन ही बना पायी। इस हार के साथ ही भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मे चौथे स्थान पर खिसक गया वही इंग्लैंड इस जीत के साथ शीर्ष पर पहुँच गया। न्यूजीलैंड पहले ही टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनल मे पहुँच चुकी है। 

वैद्युत द्विध्रुव की अक्षीय स्तिथि में वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता

आज हम वैद्युत द्विध्रुव की अक्षीय स्तिथि में वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता ज्ञात करेंगे। वैद्युत द्विध्रुव की अक्षीय स्तिथि में वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता “ स्थिरवैद्युतिकी Electrostatics,, कुलाम का नियम Coulomb’s Law, ,   वैद्युत क्षेत्र Electric Field ,, वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता Intensity of an Electric Field ,, वैद्युत बल रेखाएँ Electric Lines ofForces ,, किसी बिंदु आवेश के कारण वैद्युतक्षेत्र की तीव्रता Intensity of Electric Field due to a Point-Charge ,, वैद्युत द्विध्रुव तथा वैद्युत द्विध्रुव आघूर्ण Electric Dipole and Electric Dipole Moment ,, वैद्युत द्विध्रुव की अक्षीय स्थिति मे वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता Intensity of Electric Field due to Electric Dipole in End-On Position “ “ स्थिर वैद्युतिकी Electrostatics ,, कुलाम का नियम Coulomb’s Law , ,   वैद्युत क्षेत्र Electric Field ,, वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता Intensity of an Electric Field ,, वैद्युत बल रेखाएँ Electric Lines ofForces ,, किसी बिंदु आवेश के कारण वैद्युतक्षेत्र की तीव्रता Intensity...