Skip to main content

नेशनल टेस्ट अभ्यास एप पर हिन्दी मॉक टेस्ट की सुविधा शुरू || Hindi Mock Test Feature starts on National Abhyas App || Explained

 

NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) ने 21 जून 2020 से 'नेशनल टेस्ट अभ्यास' एप पर हिन्दी माध्यम मे मॉक टेस्ट के अभ्यास की सुविधा शुरू कर दी। काफी समय से छात्र इसकी मांग कर रहे थे।

► क्या है नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ? ◄

NTA यानि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की शुरुआत नवम्बर 2017 मे की गयी। NTA JEE-Mains और NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओ को आयोजित करने वाली एक एजेंसी है। ये परीक्षाये साल मे दो बार आयोजित कराई जाती है। इसके अलावा NTA UGC-NET की परीक्षा भी आयोजित कराती है।

► क्या है 'नेशनल टेस्ट अभ्यास' एप ? ◄

मई 2020 मे मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय द्वारा एक एप की शुरुआत की गयी जिसके माध्यम से JEE-Mains और NEET जैसी परीक्षाओ की तैयारी कर रहे छात्र मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी की समीक्षा कर सकते है। यह एप Artificial Intelligence से लैस है। इस एप को NTA द्वारा विकसित किया गया है। प्रारम्भ मे यह केवल अंग्रेजी भाषा मे ही संचालित किया गया था जो अब हिन्दी भाषा मे भी उपलब्ध होगा।

► क्यो शुरू की गयी हिन्दी मॉक टेस्ट सुविधा ? ◄

'नेशनल टेस्ट अभ्यास' एप के लॉंच होने के बाद से ही लगातार यह मांग की जा रही थी की इस एप को हिन्दी भाषा मे भी उपलब्ध कराया जाए ताकि छात्र अपनी भाषा मे इन परीक्षाओ का अभ्यास कर सके।

► क्या होगा फायदा ? ◄

नेशनल टेस्ट अभ्यास एप पर हिन्दी माध्यम से मॉक टेस्ट की सुविधा शुरू करने से उन छात्रों को फायदा होगा जो JEE-Mains और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी हिन्दी माध्यम से कर रहे है। भारत खासकर उत्तर भारत मे हिन्दी माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी करने वाले छात्रों की संख्या काफी अधिक है जिन्हे इस फैसले से बहुत लाभ होगा।

Comments

Popular posts from this blog

फीफा अंडर-17 महिला विश्व-कप के लिए मेजबान शहरो की घोषणा

भारत के खेल मंत्री किरण रिजिजू ने अंडर-17 महिला विश्व कप के लिए मेजबान शहरो की घोषणा कर दी है। इसके लिए पाँच शहरो को नामित किया गया है जिनमे अहमदाबाद, गुवाहाटी, कोलकाता, नवी मुंबई और भुवनेश्वर शामिल है। ICYMI - These are the five cities that will host the #U17WWC in India later this year 🇮🇳 ✅ Ahmedabad ✅ Bhubaneswar ✅ Guwahati ✅ Kolkata ✅ Navi Mumbai #KickOffTheDream pic.twitter.com/eLJuKc1QDE — FIFA Women's World Cup (@FIFAWWC) February 19, 2020 इस विश्व कप का आधिकारिक स्लोगन ‘किक ऑफ द ड्रीम’ रखा गया है। इस विश्व-कप मे 16 टीमें हिस्सा लेगी जिनके बीच 32 मुक़ाबले खेले जाएंगे और इसका फ़ाइनल 21 नवम्बर 2020 को मुंबई मे खेला जाएगा।

इंग्लैंड ने भारत को 227 रन से हराया

   भारत-इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज़ के पहले मैच मे इंग्लैंड ने भारत को 227 रन से हराकर सीरीज़ मे 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। यह मुक़ाबला चेन्नई के चेपक मे खेला गया। इंग्लैंड के और से मिले 420 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम मात्र 192 रन ही बना पायी। इस हार के साथ ही भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मे चौथे स्थान पर खिसक गया वही इंग्लैंड इस जीत के साथ शीर्ष पर पहुँच गया। न्यूजीलैंड पहले ही टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनल मे पहुँच चुकी है। 

वैद्युत द्विध्रुव की अक्षीय स्तिथि में वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता

आज हम वैद्युत द्विध्रुव की अक्षीय स्तिथि में वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता ज्ञात करेंगे। वैद्युत द्विध्रुव की अक्षीय स्तिथि में वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता “ स्थिरवैद्युतिकी Electrostatics,, कुलाम का नियम Coulomb’s Law, ,   वैद्युत क्षेत्र Electric Field ,, वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता Intensity of an Electric Field ,, वैद्युत बल रेखाएँ Electric Lines ofForces ,, किसी बिंदु आवेश के कारण वैद्युतक्षेत्र की तीव्रता Intensity of Electric Field due to a Point-Charge ,, वैद्युत द्विध्रुव तथा वैद्युत द्विध्रुव आघूर्ण Electric Dipole and Electric Dipole Moment ,, वैद्युत द्विध्रुव की अक्षीय स्थिति मे वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता Intensity of Electric Field due to Electric Dipole in End-On Position “ “ स्थिर वैद्युतिकी Electrostatics ,, कुलाम का नियम Coulomb’s Law , ,   वैद्युत क्षेत्र Electric Field ,, वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता Intensity of an Electric Field ,, वैद्युत बल रेखाएँ Electric Lines ofForces ,, किसी बिंदु आवेश के कारण वैद्युतक्षेत्र की तीव्रता Intensity...