Skip to main content

विश्व पर्यावरण दिवस 2020 : विशेष


आज विश्व पर्यावरण दिवस है। हर वर्ष 5 जून को लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने हेतु विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
2020 के लिए विश्व पर्यावरण दिवस की थीम है- प्रकृति के लिए समय।
वर्ष 1972 में लोगों को पर्यावरण के संरक्षण और बचाव के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया जिसमें 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाने का सुझाव दिया गया। फल स्वरूप 5 जून 1974 को पहली बार दुनिया में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। उस वर्ष इस दिन की थीम थी- केवल एक दुनिया।
वर्ष 2020 के लिए विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी कोलंबिया देश ने की।
वर्तमान में दुनिया में पर्यावरण को संरक्षित करने और प्रदूषण से मुक्त करने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। भारत में भी स्वच्छ भारत मिशन जैसे कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं परंतु आज पर्यावरण की स्थिति बहुत अधिक दयनीय हो गई है।
पृथ्वी सभी मनुष्यों की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त संसाधन प्रदान करती है, लेकिन लालच पूरा करने के लिए नहीं।
-महात्मा गांधी


हाल ही में स्विजरलैंड के IQ air द्वारा विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2019 जारी की गई जिसके अनुसार भारत को पीएम 2.5 के साथ विश्व का पांचवा सबसे प्रदूषित देश माना गया है। हाल ही में जारी एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार विश्व के शीर्ष 15 प्रदूषित शहरों में भारत के 22 शहर है। वहीं 30 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में 22 भारत के हैं।
ऐसे में सरकार द्वारा पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु चलाई जा रही सभी योजनाएं व्यर्थ प्रतीत हो रही है। इसका सबसे बड़ा कारण है- जागरूकता की कमी। विश्व की सभी सरकारे अपने स्तर पर बेहतर कार्य कर रही है लेकिन जब तक लोगों में जागरूकता का अभाव है तब तक तमाम योजनाएं बेकार है।
अगर हमें पर्यावरण की गुणवत्ता में सुधार लाना है तो केवल एक ही तरीका है- सबको शामिल करना।
- रिचर्ड रोजर्स

पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करना यद्यपि कठिन कार्य है परंतु हाल ही में कोविड-19 महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाउन से वायु प्रदूषण काफी हद तक नियंत्रित हुआ है जिसे आशा की एक किरण नजर आई है। आशा को बनाए रखने के लिए लोगों को स्वयं विचार करना होगा।
-Mukul kumar

Comments

Popular posts from this blog

फीफा अंडर-17 महिला विश्व-कप के लिए मेजबान शहरो की घोषणा

भारत के खेल मंत्री किरण रिजिजू ने अंडर-17 महिला विश्व कप के लिए मेजबान शहरो की घोषणा कर दी है। इसके लिए पाँच शहरो को नामित किया गया है जिनमे अहमदाबाद, गुवाहाटी, कोलकाता, नवी मुंबई और भुवनेश्वर शामिल है। ICYMI - These are the five cities that will host the #U17WWC in India later this year 🇮🇳 ✅ Ahmedabad ✅ Bhubaneswar ✅ Guwahati ✅ Kolkata ✅ Navi Mumbai #KickOffTheDream pic.twitter.com/eLJuKc1QDE — FIFA Women's World Cup (@FIFAWWC) February 19, 2020 इस विश्व कप का आधिकारिक स्लोगन ‘किक ऑफ द ड्रीम’ रखा गया है। इस विश्व-कप मे 16 टीमें हिस्सा लेगी जिनके बीच 32 मुक़ाबले खेले जाएंगे और इसका फ़ाइनल 21 नवम्बर 2020 को मुंबई मे खेला जाएगा।

इंग्लैंड ने भारत को 227 रन से हराया

   भारत-इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज़ के पहले मैच मे इंग्लैंड ने भारत को 227 रन से हराकर सीरीज़ मे 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। यह मुक़ाबला चेन्नई के चेपक मे खेला गया। इंग्लैंड के और से मिले 420 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम मात्र 192 रन ही बना पायी। इस हार के साथ ही भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मे चौथे स्थान पर खिसक गया वही इंग्लैंड इस जीत के साथ शीर्ष पर पहुँच गया। न्यूजीलैंड पहले ही टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनल मे पहुँच चुकी है। 

वैद्युत द्विध्रुव की अक्षीय स्तिथि में वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता

आज हम वैद्युत द्विध्रुव की अक्षीय स्तिथि में वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता ज्ञात करेंगे। वैद्युत द्विध्रुव की अक्षीय स्तिथि में वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता “ स्थिरवैद्युतिकी Electrostatics,, कुलाम का नियम Coulomb’s Law, ,   वैद्युत क्षेत्र Electric Field ,, वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता Intensity of an Electric Field ,, वैद्युत बल रेखाएँ Electric Lines ofForces ,, किसी बिंदु आवेश के कारण वैद्युतक्षेत्र की तीव्रता Intensity of Electric Field due to a Point-Charge ,, वैद्युत द्विध्रुव तथा वैद्युत द्विध्रुव आघूर्ण Electric Dipole and Electric Dipole Moment ,, वैद्युत द्विध्रुव की अक्षीय स्थिति मे वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता Intensity of Electric Field due to Electric Dipole in End-On Position “ “ स्थिर वैद्युतिकी Electrostatics ,, कुलाम का नियम Coulomb’s Law , ,   वैद्युत क्षेत्र Electric Field ,, वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता Intensity of an Electric Field ,, वैद्युत बल रेखाएँ Electric Lines ofForces ,, किसी बिंदु आवेश के कारण वैद्युतक्षेत्र की तीव्रता Intensity...