Skip to main content

23 अप्रैल 2020 - हिंदी करेंट अफेयर्स



हाल ही में 'आपदा प्रबंधन कानून-1897' में संशोधन किया गया है।अब स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला करने वालों को कितने समय तक की सजा का प्रावधान किया गया है-
उत्तर: 7 साल तक

केंद्र सरकार ने आपदा प्रबंधन कानून-1897 में संशोधन किया है।अब स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला करने वालों को 3 महीने से 7 साल तक की सजा का प्रावधान किया गया है और 500000 तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है।


हाल ही में केंद्र सरकार ने 'कोविड-19 इमरजेंसी रिस्पांस एंड हेल्थ सिस्टम प्रिपेयर्डनेस पैकेज', जो कि 15000 करोड रुपए हैं, को मंजूरी दी है। यह किसके विषय में है-
उत्तर: इमरजेंसी हेल्थसिस्टम की स्थापना

केंद्र सरकार ने इमरजेंसी हेल्थसिस्टम बनाने की तैयारी शुरू की है। इसके लिए 15000 करोड रुपए के 'कोविड-19 इमरजेंसी रिस्पांस एंड हेल्थ सिस्टम प्रिपेयर्डनेस पैकेज' को मंजूरी दी है।


हाल ही में फेसबुक ने मुकेश अंबानी की रिलायंस जिओ में 43574 करोड़ रुपए का निवेश करने का फैसला किया है। अब फेसबुक के जियो में कितनी हिस्सेदारी होगी-
उत्तर: 9.99%

फेसबुक ने रिलायंस जिओ में 43574 करोड रुपए का निवेश करने का फैसला किया है। इसके बाद फेसबुक की जिओ में 9.99% की हिस्सेदारी हो जाएगी। देश के तीन करोड़ किराना स्टार्स को व्हाट्सएप से जोड़ा जाएगा।


हाल ही में ईरान ने अपना पहला सैन्य उपग्रह लॉन्च किया है। इसका नाम रखा गया है-
उत्तर: नूर

ईरान ने अपना पहला सैन्य उपग्रह नूर लांच किया है। इसे ईरान के पैरा मिलिट्री रिवॉल्यूशनरी गार्ड ने ईरान के सेंट्रल डेजर्ट से लांच किया। यह एक मिलिट्री सेटेलाइट है जिसे पृथ्वी की सतह से 425 किलोमीटर ऊपर स्थापित किया गया।


हाल ही में विश्व बैडमिंटन महासंघ ने 'आई एम बैडमिंटन' जागरूकता अभियान के लिए 8 खिलाड़ियों को एंबेसडर चुना है। इनमें से भारत का कौन सा खिलाड़ी है-
उत्तर: पीवी सिंधु

विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने 'आई एम बैडमिंटन' जागरूकता अभियान के लिए 8 खिलाड़ियों को एंबेसडर चुना है, जो निम्नलिखित है-
  1. पीवी सिंधु (भारत)
  2. मिशेल ली (कनाडा)
  3. झेंग सी वेई (चीन)
  4. हुआंग या कियोंग (चीन)
  5. जैक शेपर्ड (इंग्लैंड)
  6. चान हो युएन (हांगकांग)
  7. वालेस्का नोब्लाच (जर्मनी)
  8. मार्क ज्वेलबर (जर्मनी)

  Download Hindi PDF:  Download  

Comments

Popular posts from this blog

फीफा अंडर-17 महिला विश्व-कप के लिए मेजबान शहरो की घोषणा

भारत के खेल मंत्री किरण रिजिजू ने अंडर-17 महिला विश्व कप के लिए मेजबान शहरो की घोषणा कर दी है। इसके लिए पाँच शहरो को नामित किया गया है जिनमे अहमदाबाद, गुवाहाटी, कोलकाता, नवी मुंबई और भुवनेश्वर शामिल है। ICYMI - These are the five cities that will host the #U17WWC in India later this year 🇮🇳 ✅ Ahmedabad ✅ Bhubaneswar ✅ Guwahati ✅ Kolkata ✅ Navi Mumbai #KickOffTheDream pic.twitter.com/eLJuKc1QDE — FIFA Women's World Cup (@FIFAWWC) February 19, 2020 इस विश्व कप का आधिकारिक स्लोगन ‘किक ऑफ द ड्रीम’ रखा गया है। इस विश्व-कप मे 16 टीमें हिस्सा लेगी जिनके बीच 32 मुक़ाबले खेले जाएंगे और इसका फ़ाइनल 21 नवम्बर 2020 को मुंबई मे खेला जाएगा।

इंग्लैंड ने भारत को 227 रन से हराया

   भारत-इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज़ के पहले मैच मे इंग्लैंड ने भारत को 227 रन से हराकर सीरीज़ मे 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। यह मुक़ाबला चेन्नई के चेपक मे खेला गया। इंग्लैंड के और से मिले 420 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम मात्र 192 रन ही बना पायी। इस हार के साथ ही भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मे चौथे स्थान पर खिसक गया वही इंग्लैंड इस जीत के साथ शीर्ष पर पहुँच गया। न्यूजीलैंड पहले ही टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनल मे पहुँच चुकी है। 

वैद्युत द्विध्रुव की अक्षीय स्तिथि में वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता

आज हम वैद्युत द्विध्रुव की अक्षीय स्तिथि में वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता ज्ञात करेंगे। वैद्युत द्विध्रुव की अक्षीय स्तिथि में वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता “ स्थिरवैद्युतिकी Electrostatics,, कुलाम का नियम Coulomb’s Law, ,   वैद्युत क्षेत्र Electric Field ,, वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता Intensity of an Electric Field ,, वैद्युत बल रेखाएँ Electric Lines ofForces ,, किसी बिंदु आवेश के कारण वैद्युतक्षेत्र की तीव्रता Intensity of Electric Field due to a Point-Charge ,, वैद्युत द्विध्रुव तथा वैद्युत द्विध्रुव आघूर्ण Electric Dipole and Electric Dipole Moment ,, वैद्युत द्विध्रुव की अक्षीय स्थिति मे वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता Intensity of Electric Field due to Electric Dipole in End-On Position “ “ स्थिर वैद्युतिकी Electrostatics ,, कुलाम का नियम Coulomb’s Law , ,   वैद्युत क्षेत्र Electric Field ,, वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता Intensity of an Electric Field ,, वैद्युत बल रेखाएँ Electric Lines ofForces ,, किसी बिंदु आवेश के कारण वैद्युतक्षेत्र की तीव्रता Intensity...