Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2020

#Quiz-1 प्राचीन भारत का इतिहास

प्राचीन भारत का इतिहास से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नो के द्वारा यह क्विज तैयार की गयी है।  जो विद्यार्थी रेलवे, एसएससी, एसएससी-सीजीएल, UPSSSC आदि प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी कर रहे है वो यहाँ टेस्ट देकर अपनी तैयारी चेक करे। शुरू करने के लिए नीचे  " START " बटन पर क्लिक करें। Note: Please Pay 12.00 by clicking pay button below the ' START ' button if you can otherwise click on " START " button.

वैज्ञानिको ने खोजा 'कॉस्मिक रिंग ऑफ फायर'

खगोल वैज्ञानिको ने अन्तरिक्ष मे एक नयी आकाशगंगा की खोज की है। ‘कॉस्मिक रिंग ऑफ फायर’ के नाम से जानी जाने वाली इस आकाशगंगा का नाम ‘R5519’ रखा गया है। इसे नासा के हबल टेलिस्कोप की सहायता से खोजा गया है। Main Points:  इसका नाम 'कॉस्मिक रिंग ऑफ़ फायर - R5519'  रखा गया है।  इसकी पृथ्वी से दूरी 11 बिलियन प्रकाश वर्ष है।  इसका निर्माण दो आकाशगंगाओ के टकराने से हुआ है।  यह रिंग (अंगूठी) की तरह दिखती है।  इसका द्रव्यमान मिल्की-वे के बराबर है।  इसमें तारे मिल्की-वे से 50 गुना अधिक तेजी से बन रहे है।  यह नासा की 'हबल' टेलिस्कोप की सहायता से देखी गयी।  नेचर एस्ट्रॉनॉमी जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, इसका निर्माण दो आकाशगंगाओ के टकराने से हुआ है। जिसके कारण एक आकाशगंगा मे बीच मे छेद हो गया। इसी कारण यह अंगूठी की तरह दिखाई देती है। इसका निर्माण लगभग 11 अरब वर्ष पहले हुआ था। इसका द्रव्यमान मिल्की-वे के समान है। वैज्ञानिको के अनुसार ये आकाशगंगा मिल्की-वे की अपेक्षा 50 गुना तेजी से तारे बनाती है।

WTO के महानिदेशक रॉबर्टो अजेवेडो अगस्त में देंगे इस्तीफा

विश्व व्यापार संगठन (WTO) के महानिदेशक रॉबर्टो अजेवेडो ने घोषणा की है कि वो 31 अगस्त 2020 को अपने पद से इस्तीफा देंगे। वह 2013 में विश्व व्यापार संगठन के महानिदेशक बने थे। वह इस संगठन के छठे महानिदेशक के रूप में आसीन हैं। उनका कार्यकाल सितंबर 2021 में समाप्त होने वाला था, परन्तु उन्होंने एक वर्ष पहले ही इस्तीफे की घोषणा कर दी। WTO के महानिदेशक, जो 31 अगस्त को अपने पद से इस्तीफा देंगे, कौन है? WTO का मुख्यालय कहां है?

हाल ही में सीएसआईआर-सीएमईआरआई के वैज्ञानिकों ने दो मोबाइल इनडोर डिसइन्फेक्शन स्प्रेयर तैयार किए हैं, जिन्हें नाम दिए गए

1. बैटरी पावर्ड डिसइनफेक्ट स्प्रेयर (BPDS) 2. न्यूमेटिकली ऑपरेटेड मोबाइल इनडोर डिसइन्फेक्शन (POMID) इनका उपयोग सामान्य वस्तुओं जैसे - मेज, फोन, लैपटॉप, स्विच, कार्डबोर्ड आदि, जिनसे अक्सर संपर्क होता रहता है, कोड डिसइनफेक्ट करने में किया जा सकता है। पीओएमआईडी क्षमता 10 लीटर है और बीपीडीएस की स्टोरेज क्षमता 20 लीटर है। ये एक बार चार्ज होने पर 4 घंटे की बैटरी बैकअप देते हैं।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री से टेलीफोन पर बात की। डेनमार्क के प्रधानमंत्री का नाम क्या है-

मेटी फ्रेडरिक्सन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटी फ्रेडरिक्सन ने फोन पर वार्ता की।दोनों ने कोविड-19 से निपटने के लिए उठाए गए एक दूसरों के कदमों की तुलना की।

किस योजना के तहत 8 करोड़ प्रवासी मजदूरों और उनके परिवारों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा-

आत्मनिर्भर भारत अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई 2020 को 20 लाख करोड रुपए के आर्थिक पैकेज की घोषणा की। इसके अंतर्गत वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 8 करोड़ प्रवासी श्रमिकों को जुलाई तक मुफ्त राशन उपलब्ध कराने की घोषणा की।

हाल ही में जी-20 देशों की वर्चुअल ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट मिनिस्टर्स मीटिंग आयोजित की गई। जी-20 देश है-

जी-20 देशों की संख्या 20 है। जो इस प्रकार हैं- अर्जेंटीना  ऑस्ट्रेलिया  ब्राजील  कनाडा  चीन  यूरोपियन संघ  फ्रांस  जर्मनी  भारत  इंडोनेशिया  इटली  जापान  मेक्सिको  रूस  सऊदी अरब  दक्षिण अफ्रीका  दक्षिण कोरिया  तुर्की  यूनाइटेड किंगडम  यूएस 

हाल ही में फेसबुक की सहायता से देशभर के जनजातीय युवाओं को डिजिटल कौशल से जोड़ने के लिए किस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है-

गोल कार्यक्रम केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने फेसबुक की सहायता से देशभर के जनजातीय युवाओं को डिजिटल कौशल प्रदान करने के लिए जनजातीय मंत्रालय के कार्यक्रम गोल का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम आदिवासी युवाओं को मेंटरशिप प्रदान करने के लिए बनाया गया है।

एनएफएल ने अप्रैल माह में उर्वरकों की बिक्री में रिकॉर्ड 71% की वृद्धि दर्ज की

Photo source: pib.gov.in नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड एनएफएल ने अप्रैल 2020 में उर्वरकों की बिक्री में 71 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। Photo source : pib #COVID19India के कारण आ रही विषम चुनौतियों के बावजूद एनएफएल ने अप्रैल माह में उर्वरकों की बिक्री में 71प्रतिशत की रिकार्ड वृद्धि दर्ज की विवरण: https://t.co/rWQkUhwjLf pic.twitter.com/ENxQpoT9BX — पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) May 10, 2020 अप्रैल महीने में एनएफएल ने 3.62 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों की बिक्री की। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी में 2.12 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों की बिक्री की थी।

10 मई 2020 -हिंदी करेंट अफेयर्स

वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की विकास दर कितनी रहने का अनुमान है- शून्य अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए भारत की विकास दर शून्य रहने के अनुमान लगाया है। नोमूरा के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की विकास दर कितनी रहेगी- 0.4% वैश्विक ब्रोकरेज फर्म नोमूरा के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की विकास दर 0.4% रहने का अनुमान है। हाल ही में किस राज्य की सरकार ने कर्मचारियों की रिटायरमेंट की आयु 58 वर्ष से बढ़ाकर 59 वर्ष कर दी है- तमिलनाडु तमिलनाडु सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों की रिटायरमेंट की आयु 58 वर्ष से बढ़ाकर 59 वर्ष कर दी है। हाल ही में आईसीएमआर ने देश के विभिन्न हिस्सों में कोविड-19 टेस्ट किट को पहुंचाने के लिए किसके साथ साझेदारी की है- इंडिया पोस्ट आईसीएमआर ने देश के विभिन्न हिस्सों में कोविड-19 टेस्ट किट को पहुंचाने के लिए इंडिया पोस्ट के साथ साझेदारी की है। हाल ही में 'आयुष संजीवनी एप' किस मंत्रालय द्वारा लांच किया गया- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ...

8-9 मई 2020 -हिंदी करेंट अफेयर्स

हाल ही में विदेशों में फंसे भारतीयों को एयर इंडिया के विमानों द्वारा वापस लाने के लिए भारत सरकार ने किस मिशन की शुरुआत की- वन्दे भारत मिशन भारत सरकार ने विदेशों में बसे भारतीयों को एयर इंडिया के विमानों द्वारा वापस लाने के लिए 'वंदे भारत मिशन' की शुरुआत की है। इस मिशन के तहत 12 देशों से 14800 से अधिक भारतीयों को 64 उड़ानों के माध्यम से वापस लाया जाएगा। हाल ही में भारतीय नौसेना ने विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए किस ऑपरेशन की शुरुआत की- ऑपरेशन समुद्र सेतु हाल ही में भारतीय नौसेना ने विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन समुद्र सेतु की शुरुआत की। इसके तहत आईएनएस जलश्व, आईएनएस मगर और आईएनएस शार्दुल के द्वारा विदेशों से भारतीयों को वापस लाया जाएगा। विश्व रेडक्रॉस दिवस कब मनाया जाता है- 8 मई 8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2020 के लिए विश्व रेडक्रॉस दिवस की थीम थी- 'Keep Clapping for volunteers' । हाल ही में 'लोंग मार्च 58' रॉकेट किस देश ने लांच किया- चीन चीन ने हाल ही में लों...

"ऑपरेशन समुद्र सेतु"

भारतीय नौसेना द्वारा विदेशो में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए एक ऑपरेशन शुरू किया गया। इस ऑपरेशन को 5 मई 2020 को लॉन्च किया गया। इसके तहत भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस जलश्वा, आईएनएस मगर और आईएनएस शार्दुल को भारतीयों को विदेशो से वापस लाएंगे। इस ऑपरेशन की शुरुआत माले से की गई। पहले चरण में 8 मई 2020 को मालदीव और संयुक्त अरब अमीरात से भारतीयों को लाने के लिए आईएनएस जलाश्वा और आईएनएस मगर को भेजा जाएगा।  इस ऑपरेशन के अन्तर्गत यात्रियों को मेडिकल जांच के बाद जहाज में बैठाया जाएगा। एक बार में 1000 यात्री ही यात्रा कर सकेंगे।

"मिशन वन्दे भारत"

भारत सरकार द्वारा विदेशो में फंसे भारतीय लोगो को वापस लाने के लिए एक मिशन शुरू किया गया, जिसका नाम 'वन्दे भारत मिशन' रखा गया है। यह मिशन 7 मई से 13 मई तक चलेगा। इसके अन्तर्गत एयर इंडिया द्वारा संचालित 64 विमान 12 देशों से 14800 से अधिक भारतीयों को वापस भारत लाएंगे। इस मिशन के द्वारा यूएई, बांग्लादेश, मलेशिया, ब्रिटेन, अमेरिका, सऊदी अरब, सिंगापुर, कतर, फिलिंपिस, कुवैत, बहरीन और ओमान देशों से भारतीयों को वापस लाया जाएगा।

7 मई 2020 -हिंदी करेंट अफेयर्स

हाल ही में किन भारतीय पत्रकारों को पुलित्जर पुरस्कार 2020 दिया गया है- डॉ यासीन, मुख्तार खान और चन्नी आनंद डॉ यासीन, मुख्तार खान और चन्नी आनंद को फीचर फोटोग्राफी के लिए पुलित्जर पुरस्कार 2020 दिया गया है। हाल ही में किस भारतीय डिस्कस थ्रोअर (चक्का फेंक) खिलाड़ी पर विश्व एंटी डोपिंग एजेंसी (वाडा) ने 4 साल का प्रतिबंध लगाया है- संदीप कुमारी भारतीय डिस्कस थ्रोअर (चक्का फेंक) खिलाड़ी संदीप कुमारी पर विश्व एंटी डोपिंग एजेंसी (वाड़ा) ने 4 साल का बैन लगाया है। उनके रक्त में प्रतिबंधित स्टेरॉयड पाया गया। हाल ही में लोकपाल के न्यायिक सदस्य जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी का निधन हो गया। वह किस बीमारी से पीड़ित थे- कोविड-19 लोकपाल के न्यायिक सदस्य अजय कुमार त्रिपाठी का 2 मई को निधन हो गया। वह कोविड-19 बीमारी से पीड़ित थे। हाल ही में आरबीआई के केंद्रीय बोर्ड के निदेशक कौन बने- तरुण बजाज तरुण बजाज को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के केंद्रीय बोर्ड के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। वह अतनु चक्रवर्ती की जगह लेंगे। हाल ही में श्रम ब्यूरो के महानिदेशक कौन बने- डीपीएस नेग...

6 मई 2020 -हिंदी करेंट अफेयर्स

विश्व अस्थमा दिवस कब मनाया जाता है- हर वर्ष मई माह के पहले मंगलवार को हर वर्ष मई माह के पहले मंगलवार को विश्व अस्थमा दिवस मनाया जाता है। इस बार विश्व अस्थमा दिवस 5 मई को मनाया गया। इस वर्ष की थीम थी- 'एनफ अस्थमा डेथ्स (Enough Asthma Deaths)'। हाल ही में सेना प्रशिक्षण कमांड (ARTRAC) शिमला के प्रमुख कौन नियुक्त किए गए- लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला ने 1 मई 2020 को सेना प्रशिक्षण कमांड की कमान संभाली। हाल ही में संसदीय लोक लेखा समिति का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है- अधीर रंजन चौधरी लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को पब्लिक एकाउंट्स की संसदीय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पाकिस्तानी एयर फोर्स में जनरल ड्यूटी पायलट ऑफिसर बनने वाला पहला हिंदू कौन है- राहुल देव हाल ही में किसे अमेरिका की ओर से आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) में दूत पद के लिए नामित किया गया है- मनीषा सिंह मनीषा सिंह को अमेरिका की ओर से आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) में दूत पद के लिए नामित किया गया है। फिलहाल वह अमेरिकी विद...

5 मई 2020 -हिंदी करेंट अफेयर्स

हाल ही में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने एक मल्टीमीडिया गाइड लॉन्च की- कोविड कथा 4 मई 2020 को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने एक मल्टीमीडिया गाइड 'कोविड़ कथा' लॉन्च की। हाल ही में केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री नरेन्द्र तोमर ने ग्रामीण स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों की सरकारी ई-मार्केटप्लेस पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराने की पहल का शुभारंभ किया। इस पहल का नाम क्या है- द सरस कलेक्शन 4 मई को केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री नरेन्द्र तोमर ने स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए उत्पादों को सरकारी ई-मार्केटप्लेस पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराने की पहल 'द सरस कलेक्शन' का शुभारंभ किया। हाल ही में विदेश मंत्रालय में आर्थिक संबंध मामलों के सचिव किसे नियुक्त किया गया है- राहुल छाबड़ा राहुल छावड़ा को विदेश मंत्रालय में आर्थिक संबंध मामलों का सचिव नियुक्त किया गया है। वह टी एस तिरुमूर्ति का स्थान लेंगे। वर्तमान में वह केन्या में भारत के उच्चायुक्त है। हाल ही में डीआरडीओ ने भारी संक्रमण वाले क्षेत...

4 मई 2020 - हिंदी करेंट अफेयर्स

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है- 3 मई विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस प्रतिवर्ष 3 मई को मनाया जाता है। वर्ष 2020 विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की थीम है- 'जर्नलिज्म विदाउट फीयर ऑफ फेवर' । विश्व रग्बी के नए अध्यक्ष कौन बने हैं- बिल ब्यूमोंट इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बिल ब्यूमोंट को विश्व रग्बी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। फीफा विश्व कप 2022 के वह ब्रांड एंबेसडर कौन है जो हाल ही में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं- आदेल खमीस कतर के पूर्व मिडफील्डर आदेल खमीस, जोकि फीफा विश्व कप 2022 के ब्रांड एंबेसडर है, कोविड-19 पॉजीटिव पाए गए हैं। हाल ही में केएस निसार अहमद, जोकि पद्मश्री से भी सम्मानित है, का निधन हो गया। वह थे- कवि कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध कवि केएस निसार अहमद का 3 मई को निधन हो गया। उन्हें 'नित्योत्सव कवि' कहा जाता था। उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। Download Hindi PDF: Download

'नदी प्रबंधन का भविष्य' आइडियाथॉन के मुख्य अंश

2 मई 2020 को जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) और शहरी मामलों का राष्ट्रीय संस्थान (एनआईयूए) ने एक आइडियाथॉन का आयोजन किया, जिसका विषय था-'नदी प्रबंधन का भविष्य'। इस वेबीनार में दुनिया भर से करीब 500 प्रतिभागी एवं विशेषज्ञ एक साथ आए जिनमें पैनलिस्ट विशेषज्ञ, वरिष्ठ पारिस्थितिकी वैज्ञानिक और अनेकों गणमान्य विशेषज्ञ उपस्थित थे।इस आयोजन के उद्देश्य निम्नांकित है- महामारी कोविड-19 में हमें नदी प्रबंधन के लिए क्या-क्या सबक सिखाया? संकटों से निपटने के लिए नदियों की सामाजिक दृष्टिकोण का लाभ कैसे उठाया जा सकता है? नदी संकट की स्थिति में किस प्रतिक्रिया वाले तंत्र की आवश्यकता है? कोविड-19 का संकट कैसे भविष्य में प्रबंधन के लिए रणनीतियों को आकार दे सकता है? वेबीनार की शुरुआत एनआईयूए के डॉ विक्टर शिंदे ने की। उन्होंने नदी प्रबंधन को मुख्यधारा में लाने हेतु एनएमसीजी के साथ मिलकर शहरी नदी प्रबंधन की योजना को संदर्भित किया।उन्होंने नदियों के प्रति संवेदनशील होने और शहरी नियोजन मापदंडों के महत्व पर बल दिया। श्री राजीव रंजन मिश्रा जो कि एनएमस...

राज्य, उनकी राजधानी, राज्यपाल और मुख्यमंत्री || Updated: 03 May 2020

Updated on: Sunday, 3 May 2020 राज्य, उनकी राजधानी, राज्यपाल और मुख्यमंत्री  भारत में 28 राज्य और 8 केंद्रशासित प्रदेश है।   क्र . स. राज्य राजधानी राज्यपाल मुख्यमंत्री 1.       आंध्र प्रदेश हैदराबाद अमरावती बिस्वभूषण हरिचन्दन वाईएस जगन मोहन रेड्डी 2.       अरुणाचल प्रदेश इटानगर बी.डी. मिश्रा पेमा खांडु 3.       असम दिसपुर जगदीश मुखी सरबननदा सोनोवल 4.       बिहार पटना फागु चौहान नितीश कुमार 5.       छत्तीसगढ़ रायपुर अनुसूइया ऊईके भूपेश बघेल 6.       गोवा पणजी सत्य पाल मलिक प्रमोद सावंत 7.       गुजरात गांधीनगर आचार्य देव व्रत विजयभाई रूपाणी 8.       हरयाणा ...