Skip to main content

5 मई 2020 -हिंदी करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स पीडीएफ सहित


हाल ही में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने एक मल्टीमीडिया गाइड लॉन्च की-
कोविड कथा
4 मई 2020 को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने एक मल्टीमीडिया गाइड 'कोविड़ कथा' लॉन्च की।

हाल ही में केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री नरेन्द्र तोमर ने ग्रामीण स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों की सरकारी ई-मार्केटप्लेस पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराने की पहल का शुभारंभ किया। इस पहल का नाम क्या है-
द सरस कलेक्शन
4 मई को केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री नरेन्द्र तोमर ने स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए उत्पादों को सरकारी ई-मार्केटप्लेस पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराने की पहल 'द सरस कलेक्शन' का शुभारंभ किया।

हाल ही में विदेश मंत्रालय में आर्थिक संबंध मामलों के सचिव किसे नियुक्त किया गया है-
राहुल छाबड़ा
राहुल छावड़ा को विदेश मंत्रालय में आर्थिक संबंध मामलों का सचिव नियुक्त किया गया है। वह टी एस तिरुमूर्ति का स्थान लेंगे। वर्तमान में वह केन्या में भारत के उच्चायुक्त है।

हाल ही में डीआरडीओ ने भारी संक्रमण वाले क्षेत्रों के त्वरित और रसायन मुक्त कीटाणु शोधन के लिए एक अल्ट्रावायलेट डिसइन्फेक्शन टावर विकसित किया है। जिसका नाम रखा गया है-
यूवी ब्लास्टर
डीआरडीओ की दिल्ली स्थित प्रयोगशाला 'लेजर साइंस एंड टेक्नोलॉजी सेंटर' (LASTEC) ने M/S New Age instruments and material pvt. ltd., Gurugram की सहायता से भारी संक्रमण वाले क्षेत्रों के त्वरित और रसायन मुक्त कीटाणु शोधन के लिए एक अल्ट्रावायलेट डिसइन्फेक्शन टावर 'यूवी ब्लास्टर' विकसित किया है।

हाल ही में पाकिस्तानी सर्वोच्च न्यायालय ने पीओके के किस विवादित क्षेत्र में आम चुनाव कराने का अवैध निर्णय किया-
गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र
हाल ही में पाकिस्तानी सर्वोच्च न्यायालय ने अवैध रूप से कब्जा किए गए भारतीय क्षेत्र गिलगित बालटिस्तान में आम चुनाव कराने का फैसला किया है। भारत ने इसका विरोध किया है।

Download Hindi PDF: Download

Comments

Popular posts from this blog

फीफा अंडर-17 महिला विश्व-कप के लिए मेजबान शहरो की घोषणा

भारत के खेल मंत्री किरण रिजिजू ने अंडर-17 महिला विश्व कप के लिए मेजबान शहरो की घोषणा कर दी है। इसके लिए पाँच शहरो को नामित किया गया है जिनमे अहमदाबाद, गुवाहाटी, कोलकाता, नवी मुंबई और भुवनेश्वर शामिल है। ICYMI - These are the five cities that will host the #U17WWC in India later this year 🇮🇳 ✅ Ahmedabad ✅ Bhubaneswar ✅ Guwahati ✅ Kolkata ✅ Navi Mumbai #KickOffTheDream pic.twitter.com/eLJuKc1QDE — FIFA Women's World Cup (@FIFAWWC) February 19, 2020 इस विश्व कप का आधिकारिक स्लोगन ‘किक ऑफ द ड्रीम’ रखा गया है। इस विश्व-कप मे 16 टीमें हिस्सा लेगी जिनके बीच 32 मुक़ाबले खेले जाएंगे और इसका फ़ाइनल 21 नवम्बर 2020 को मुंबई मे खेला जाएगा।

इंग्लैंड ने भारत को 227 रन से हराया

   भारत-इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज़ के पहले मैच मे इंग्लैंड ने भारत को 227 रन से हराकर सीरीज़ मे 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। यह मुक़ाबला चेन्नई के चेपक मे खेला गया। इंग्लैंड के और से मिले 420 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम मात्र 192 रन ही बना पायी। इस हार के साथ ही भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मे चौथे स्थान पर खिसक गया वही इंग्लैंड इस जीत के साथ शीर्ष पर पहुँच गया। न्यूजीलैंड पहले ही टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनल मे पहुँच चुकी है। 

वैद्युत द्विध्रुव की अक्षीय स्तिथि में वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता

आज हम वैद्युत द्विध्रुव की अक्षीय स्तिथि में वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता ज्ञात करेंगे। वैद्युत द्विध्रुव की अक्षीय स्तिथि में वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता “ स्थिरवैद्युतिकी Electrostatics,, कुलाम का नियम Coulomb’s Law, ,   वैद्युत क्षेत्र Electric Field ,, वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता Intensity of an Electric Field ,, वैद्युत बल रेखाएँ Electric Lines ofForces ,, किसी बिंदु आवेश के कारण वैद्युतक्षेत्र की तीव्रता Intensity of Electric Field due to a Point-Charge ,, वैद्युत द्विध्रुव तथा वैद्युत द्विध्रुव आघूर्ण Electric Dipole and Electric Dipole Moment ,, वैद्युत द्विध्रुव की अक्षीय स्थिति मे वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता Intensity of Electric Field due to Electric Dipole in End-On Position “ “ स्थिर वैद्युतिकी Electrostatics ,, कुलाम का नियम Coulomb’s Law , ,   वैद्युत क्षेत्र Electric Field ,, वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता Intensity of an Electric Field ,, वैद्युत बल रेखाएँ Electric Lines ofForces ,, किसी बिंदु आवेश के कारण वैद्युतक्षेत्र की तीव्रता Intensity...